फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर की ओर वन वे हुआ चौपुला चौराहे का ट्रैफिक, रेलवे कॉलोनी में लगा भीषण जाम

विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रेलवे कालोनी से गुजारे जा रहे हैं रामपुर की ओर जाने वाले छोटे वाहन
विज्ञापन

संकरी सड़क और अंडरपास बना मुसीबत, कालोनी वाले भी परेशान

बरेली। पुल निर्माण के चलते चौपुला चौराहे से रामपुर मार्ग को वन वे करके यातायात रेलवे कालोनी से गुजारा गया तो वहां भीषण जाम लग गया। पतली सी सड़क और संकरे अंडरपास से निकलने के दौरान रेलवे कालोनी में वाहनों की कतार लग गई। वहीं, वाहनों से उड़ने वाली धूल मिट्टी से कालोनी में रहने वाले लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

चौपुला चौराहे पर पुल निर्माण के चलते अयूब खां चौराहे से चौपुला की ओर पहले ही वन वे किया जा चुका है। साथ ही चौपुला से रामपुर की ओर भी वन वे करने की कवायद चल रही थी। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने चौपुला चौराहे पर पत्थर रखकर रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया। कार और टेंपो जैसे छोटे वाहनों को रेलवे कालोनी से डायवर्ट करके सिटी क्रॉसिंग वाले रोड से गुजारा गया। यह रोड काफी पतली है, जिस पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए हैं और इस पर पड़ने वाला अंडरपास भी काफी संकरा है, जिसके चलते बुधवार को यहां पूरे दिन ही जाम लगता रहा। कई बार तो वाहनों की कतार भी लग गई।

खुराफातियों ने डाला कूड़ा

रेलवे कालोनी से यातायात को लेकर कुछ लोग इसके विरोध में भी हैं। इसके चलते ही बुधवार को कुछ लोगाें ने अंडरपास के नजदीक सड़क पर कूड़ा डाल दिया जो पूरे दिन वहीं पड़ा रहा। लोगों का कहना है कि कालोनी से वाहन गुजरेंगे तो दिन भर मिट्टी उड़ने के साथ ही उनके बच्चों को भी खतरा होगा।

पुल के पास खतरे से खेल रहे लोग

चौपुला पुल के पास बुधवार को एक ओर का पूरा यातायात बंद करके जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू कर दी गई है। इसके बावजूद भी लोग खतरे को नजरअंदाज कर वहां से गुजरते रहे। उन्हें रोकने के लिए न तो सेतु निगम ने कोई गार्ड लगाया और न ही कोई पुलिसकर्मी वहां मौजूदा था। चौराहे के पास भी पिलर की फाउंडेशन के पास से लोग गुजर रहे थे और यहां थोड़ी चूक होने का मतलब सीधे फाउंडेशन की सरिया पर गिरकर चोटिल होना था।

भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह सात बजे से रात दस बजे तक प्रवेश निषेध है। बाकी समय में बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन लाल फाटक, चौकी चौराहा, सेटेलाइट होकर बड़ा बाईपास से दिल्ली की ओर जा सकेंगे। फरीदपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास और सेटेलाइट से होकर दिल्ली की ओर जा सकेंगे।

चौपुला पर रूट डायवर्जन के बाद रेलवे कालोनी के अलावा हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। दिन में रिक्शा या ठेला आगे आने पर वाहनों की रफ्तार थमने के चलते यातायात की गति कम होने से जाम के हालात बने। भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर दिल्ली की ओर जा सकेंगे। - दिनेश पांडेय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें