25 ई-बसों में हर माह 60 हजार लोग कर रहे यात्रा
शहर में संचालित हो रहीं 25 ई-बसों में हर माह औसतन 60 हजार यात्री सफर करते हैं। अप्रैल 2023 तक यह आंकड़ा करीब 46 हजार था। बसों के संचालन का दायरा फरीदपुर, आंवला, शीशगढ़ और शेरगढ़ तक किए जाने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शहर में ई-बसों की संख्या बढ़ाकर 50 करने की योजना है। बसों की संख्या बढ़ने के बाद अन्य रूटों पर भी इनका संचालन किया जाएगा।
बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से ई-बसों में कैशलेस सेवा शुरू हो जाएगी। इससे नियमित यात्रा करने वालों को काफी सहूलियत होगी। किराये में भी छूट मिलेगी।