फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी से लौट रहे परिवार की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Wed, 22 Apr 2026 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। दिल्ली हाईवे पर परसाखेड़ा रोड नंबर चार के पास शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार मंगलवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी 30 वर्षीय हीरालाल किराये की इको कार लेकर बहन के देवर की शादी में कैंट थाना क्षेत्र के बभिया गांव गए थे। मंगलवार सुबह चार बजे वह परिवार के लोगों के साथ घर लौट रहे थे। गाड़ी को उनके पड़ोसी गांव ओंध का निवासी प्रथम कुमार चला रहा था। कार में हीरालाल, हाफिजगंज का प्रिंस प्रजापति, धनेटा निवासी नितिन, संजीव, पंकज, राहुल, मीरगंज निवासी सचिन बैठे थे।
बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसके परखचे उड़ गए। हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक प्रथम समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हीरालाल के परिवार में पत्नी तारावती और तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें