बरेली में पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में हसन खान को गिरफ्तार किया गया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी हसन खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें वह पुलिस के मोनोग्राम वाली जैकेट पहने हुए नजर आ रहा था। उसने एक शादी समारोह में डांस करती महिलाओं का वीडियो बनाकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
शिकायत पर पुलिस ने की थी जांच
हिमांशु पटेल नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कंजादासपुर निवासी हसन खान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अभद्र टिप्पणियों के साथ महिलाओं के फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक राजा भारद्वाज की ओर से की गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर सुरेश गौतम ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर वीडियो और फोटो को पेन ड्राइव में सुरक्षित कर लिया है।