फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रजऊ परसपुर में बुखार से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेंगू और मलेरिया के हमले के बीच अब बुखार जानलेवा हो रहा है। मंगलवार को बुखार की चपेट में रहे रजऊ परसपुर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। मरीजों की जांच की। मृतक का डेथ ऑडिट के लिए परिजन से संपर्क किया।
विज्ञापन

बिथरी के गांव रजऊ परसपुर में बीते कई दिनों से बुखार का प्रकोप जारी है। बहादुर लाल सक्सेना (50) को पांच दिनों से बुखार आ रहा था।हालत बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल में जांच को परिजन ने भर्ती कराया। प्लेटलेट्स कम थी। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिवार में अन्य लोग भी बुखार की चपेट में रहे। ग्रामीणों के मुताबिक सीएचसी पर संपर्क कर शिविर लगाकर जांच और दवा देने की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को मौत हुई तो आनन फानन में विभाग ने शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच की।

वायरल बीमारियों की चपेट में मिले 245 मरीज
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के निर्देशन में लगे जांच शिविर में 245 मरीजों की जांच की गई। इसमें बुखार मरीजों की आरडीटी किट से जांच की गई, लेकिन कोई भी डेंगू या मलेरिया पॉजिटिव नहीं मिला। मरीजों को दवा दी गई और मच्छरजनित और वायरल रोगों से बचाव के प्रति टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया। बताया कि मृतक के परिजन से संपर्क कर डेथ ऑडिट के लिए इलाज संबंधी दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन


बीते माह संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के दौरान जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों का दावा था कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी गांवों में साफ सफाई, जल निकासी, कंटीली झाड़ियों की कटाई आदि कार्य कराए गए। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को गांव का जायजा लिया तो नालियां चोक मिलीं। यहां मच्छरों के लार्वा पनप रहे। सड़कों पर कीचड़ पसरा था।

जिले में डेंगू के 62 और मलेरिया के 2,797 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक डेंगू की चपेट में 62 मरीज मिले हैं। शहरी में 24 और देहात में 38 मरीज हैं। वहीं, मलेरिया की चपेट में अब तक 2,797 मरीज मिल चुके हैं। इसमें फेल्सीपेरम के 322 और विवैक्स मलेरिया के 2,453 मरीज हैं। 22 ऐसे मलेरिया के मरीज मिले जिनमें मलेरिया के दोनों पैरासाइट्स विवैक्स और फेल्सीपेरम भी मिले हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें