फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दिल्ली-जयनगर के बीच नौ से 17 नवंबर तक एक और त्योहार स्पेशल ट्रेन, समयसारिणी जारी

Wed, 08 Nov 2023 06:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे ने मंगलवार को दिल्ली-जयनगर-दिल्ली के बीच एक और स्पेशल ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी है। ये ट्रेन अप-डाउन तीन-तीन फेरे लेगी, इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार नजदीक आने के साथ-साथ ट्रेनों पर यात्रियों का लगातार दबाव बढ़ रहा है। प्रमुख तारीखों पर कई ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार हो गई है। इस बीच रेलवे यात्रियों की सहूलियत के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा कर रहा है। मंगलवार को रेलवे ने दिल्ली-जयनगर-दिल्ली के बीच एक और स्पेशल ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी है।

विज्ञापन


04006/04005 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली के बीच चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नौ से 17 नवंबर तक अप-डाउन तीन-तीन फेरे लेगी। 04006 दिल्ली-जयनगर त्योहार स्पेशल नौ, 12 और 15 नवंबर को दिल्ली से रात 11:05 चलने के बाद तड़के 3:45 बजे बरेली पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद सुबह 8:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

ये भी पढ़ें- VIDEO: नौचंदी एक्सप्रेस में वसूली, टीटीई ने सीट के बदले यात्रियों से लिए रुपये, डीआरएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए रात 11:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। 04005 जयनगर-दिल्ली त्योहार स्पेशल 11, 14 और 17 नवंबर को जयनगर रात 1:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 9:02 बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से चलने के बाद रात एक बजे दिल्ली पहुंचेगी।

आरक्षित श्रेणी की इस ट्रेन में 10 स्लीपर, आठ सामान्य और दो एसएलआर कोच होंगे। धनतेरस, दिवाली, भैयादूज के दौरान इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दाबाव कुछ कम होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे इससे पहले भी अप-डाउन 36 त्योहार स्पेशल और चार गतिशक्ति स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें