निजीकरण बंद करने की भी मांग उठाई
धरना प्रदर्शन में शामिल विनीत सक्सेना ने संविदा कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग उठाई और निजीकरण बंद करने की वकालत की। गुल्मसर फातिमा कहा कि वे 2025 में सेवानिवृत होने वाली हैं। नई पेंशन स्कीम में पेंशन बहुत कम है, परिवार कैसे चलेगा। अब्बास अली ने बताया कि वह नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत सेवानिवृत हुए। उन्हें 1632 रुपये पेंशन मिल रही है। सरकार ही बताए इतने में परिवार कैसे चलेगा।
धरना प्रदर्शन में गोविंद कुमार गंगवार, निर्भय सिंह , नेहा सक्सेना, आजाद, रामकुमार उपाध्याय, अक्षय कुमार, नेत्रपाल, सुनील कुमार, कमलेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र, नाथ शुक्ला, मोहम्मद इरफान, गौरव मिश्रा, विकास बाबू, विक्की बाबू, मनोज कुमार वाल्मीकि, कपिल गंगवार, भारत पटेल आदि शामिल हुए।