फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्नातक में प्रवेश के लिए और मौका नहीं, अंतिम तारीख 1.43 लाख हुए पंजीकरण

Tue, 01 Aug 2023 06:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नई शिक्षा नीति के तहत रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए सोमवार रात 12 बजे तक 1.43 लाख पंजीकरण हुए। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया के लिए अब मौका नहीं मिलेगा। देर शाम तक तिथि बढ़ाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए। पोर्टल पर देर शाम तक 1.43 लाख पंजीकरण हुए। प्रक्रिया देर रात तक जारी रही।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पखवाड़ा भर पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि थी मगर पंजीकरण की संख्या करीब 70 हजार यानी पिछले साल के सापेक्ष 55 फीसदी कम थी। 17 जून से शुरू हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि छह जुलाई थी पर कॉलेज प्रशासन की मांग पर अंतिम तिथि 20 जुलाई हो गई थी। फिर 31 जुलाई तक तिथि बढ़ा दी गई। 

रात 12 बजे तक हुए पंजीकरण 

जानकारी के मुताबिक पिछले साल के सापेक्ष करीब 15 फीसदी आवेदन अभी भी कम हैं। ऐसे में तिथि बढ़ाए जाने की भी उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुए। पोर्टल पर 1.43 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। रात 12 बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी रही।

इधर, कॉलेज प्रशासन को 18 अगस्त तक मेरिट के आधार पर प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय पोर्टल पर सीट लॉक करने के निर्देश हैं। कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। परास्नातक में प्रवेश के लिए भी 18 जुलाई से प्रवेश पंजीकरण हो रहे हैं। अंतिम तिथि 10 अगस्त प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें