फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक पंखा, दो बल्ब और टीवी... बिजली बिल भेज दिया 1.48 लाख का

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। एक ग्रामीण के यहां एक पंखा, दो बल्ब और टीवी, लेकिन बिजली निगम ने एक माह का बिल 1.48 लाख रुपये भेज दिया। यह मामला थाना क्षेत्र देवरनियां के ग्राम पंचायत गिरधरपुर का है। यह बिल देखकर ग्रामीण ने बिजली निगम पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहसील के थाना क्षेत्र देवरनियां के ग्राम पंचायत गिरधरपुर में एक ग्रामीण के यहां एक माह का बिल एक लाख 48 हजार रुपये आया है। ग्रामीण सद्दाम को जब बिल मिला तो वह हैरान रह गया और बताया कि उसके यहां एक पंखा, दो बल्ब और टीवी ही है। इसके बावजूद एक माह का बिल महकमा ने बहुत ज्यादा भेज दिया। परेशान ग्रामीण ने बिजली निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बिल को सही कराने की मांग की है।
ग्रामीण का कहना है कि उसके यहां लगा मीटर ठीक नहीं है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पोर्टल पर भी की है, लेकिन उसके बाद भी निवारण नहीं हो सका है। ग्रामीण का आरोप है कि मीटर रीडर ने उससे शिकायत करने के लिए मना किया है। बात न मानने पर वह कोई समाधान नहीं करा पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के मामले में कोई शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कुछ ऐसा है तो उपभोक्ता इसकी तत्काल जानकारी दें। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-प्रेमचंद, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें