पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव सकरिया के पास मंगलवार को तीन मोटरसाईकिलों की भिडंत में एक छात्र की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। एक तरफ से दो बाईकों पर सवार हो कर चार छात्र नैनीताल जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी मोटरसाईकिल सामने से आ रही एक दंपती की बाईक में जाकर टकरा गई। इस घटना में नैनीताल जा रहे चार छात्रों में से एक अमन राय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र बनारस का रहने वाला था।