फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली के साथ जिले में संचारी रोग नियंत्रण की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सोमवार को शुुरुआत हो गई। 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल और जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने हरुनगला पूर्व माध्यमिक विद्यालय से निकली जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस अभियान में चिकित्सा-स्वास्थ्य, पंचायत राज, ग्राम विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, दिव्यांग कल्याण, कृषि, सिंचाई, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, नगर विकास आदि विभागों और नगर निगम के सम्मलित प्रयासों से संचारी रोगों के नियंत्रण को कार्यक्रम होंगे।
सीएमओ ने कहा कि संचारी रोगों से बचने के लिए हमें स्वयं भी अपने परिवार और आसपास के लोगों को जागरूक करना होगा ताकि वे अपने आसपास मच्छरों को पनपने न दें । जिला मलेरिया अधिकारी देशराज सिंह ने लोगों से शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ला, एसीएमओ डॉ. रंजना गौतम, बेसिक शिक्षा अधिकारी तनूजा त्रिपाठी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें