फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक दिन के ‘उदय’ को गन्ने के खेत में छोड़ गया कोई, कपड़े में लिपटा मिला नवजात

Wed, 03 Dec 2025 01:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली से दिल झकझोरने वाला मामला सामने आया है। भोजापुरा क्षेत्र में एक दिन के नवजात शिशु को कोई गन्ने के खेत में छोड़ गया। नवजात कपड़े में लिपटा मिला। शिशु को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में गन्ने के खेत में सोमवार को एक दिन के नवजात कपड़े में लिपटा हुआ मिला। जिसके बाद नवजात को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को बाल कल्याण समिति की टीम ने बच्चे को स्वस्थ्य होने के बाद दत्तक ग्रहण एजेंसी में रखने का निर्णय लिया है। शिशु का उदय नाम रखा गया है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नौआ नगला गांव में कुछ बच्चों ने सोमवार को गन्ने के खेत में एक नवजात बच्चे को पड़ा देखा। बच्चों ने इसकी सूचना गांव में लोगों को दी, जिसके बाद बच्चे को एक युवक के परिवार ने अपने पास रख लिया। सूचना पर पहुंची ने बच्चे को रेस्क्यू कराकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। जिसके बाद बच्चे को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। 

सूचना पर बाल कल्याण समिति की टीम भी बच्चे का हाल जानने पहुंची। जहां बताया गया कि बच्चा समय से पहले जन्मा शिशु है। इसलिए कुछ दिन एसएनसीयू में रखा जाएगा। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को पूरी टीम ने नवजात का हाल जाना है। बच्चा स्वस्थ्य होने के बाद दत्तक ग्रहण एजेंसी जिला पंचायत के सामने रखने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें