फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेढ़ मिमी बारिश, दो डिग्री फिसला पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन से गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे शहरी रविवार को फिर भीगे। सुबह से दोपहर तक बूंदाबांदी, फिर धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा। सर्द हवा शहरवासियों का ठिठुरन का अहसास कराती रही। 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इस वजह से दिन का तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से चार डिग्री कम 19.1 डिग्र सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शहरवासियों की सुबह हल्की बारिश के साथ हुई जो 10 बजे तक जारी रही। दोपहर 12 बजे धूप निकली पर थोड़ी देर में बादल घिरने से बूंदाबांदी शुरू हो गई। 30 मिनट बाद फिर सूरज चमका पर सर्द हवा सताती रही। दोपहर दो बजे फिर बादल घिरे पर बारिश नहीं हुई। 20 मिनट बाद फिर बादल छंटे। धूप-छांव का खेल शाम चार बजे तक जारी रहा। इसके बाद घने बादल छाने लगे और सर्द हवा ने गलन का अहसास कराया।

मौसम विशेषज्ञ रवि अग्रवाल ने बताया कि शहर पर पश्चिमी विक्षोभ मंडरा रहा है। रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना कम है। सोमवार को सुबह हल्के बादल होंगे पर दिन में गुनगुनी धूप लोगों को राहत पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें