फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एप के जरिये तीन लाख ठगे, पीड़ित ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ब्रोकिंग एप के जरिये साइबर ठगों ने युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए। इससे युवक तनाव में आ गया और उसे उच्च रक्तचाप की समस्या हो गई। उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की। पीड़ित युवक ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के नार्थ सिटी एक्सटेंशन निवासी शिवांंग शंकर ने कोटक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग एप के जरिये ट्रेडिंग में रुपये निवेश किए थे पर साइबर ठगों ने उसके रुपये हड़प लिए। शिवांग ने एप के कर्मचारियों को वीडियो और स्क्रीनशॉट भेजकर धोखाधड़ी की शिकायत की, लेकिन वह समय मांगते रहे। बाद में उन लोगों ने कोई गलती होने से इन्कार कर दिया। एप के प्रतिनिधि जय सेठ ने भी ध्यान नहीं दिया। तीन लाख रुपये की ठगी से शिवांग अवसाद में आ गए। शिवांग के मुताबिक उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया और वह आत्महत्या के लिए सोचने लगे। शिवांग की शिकायत पर उदय कोटक, जय कोटक और जय सेठ के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें