फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बे में डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। रविवार को बैलेंस चेक करने गए एक युवक को मदद के बहाने झांसे में लेकर उनका डेबिट कार्ड बदलकर दो जालसाजों ने उनके खाते से 1.5 लाख उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम कुल्चा खुर्द निवासी पीड़ित विकास ने बताया कि वह रविवार को कस्बे में हिताची एटीएम केंद्र पर बैलेंस चेक करने गए थे। मशीन में तकनीकी दिक्कत के कारण बैलेंस शो नहीं हो रहा था। इसी दौरान केबिन में पहले से मौजूद दो अज्ञात युवकों ने मदद के बहाने विकास का एटीएम पिन देख लिया और हाथ की सफाई से उनका कार्ड बदलकर दूसरा फर्जी कार्ड थमा दिया। विकास जैसे ही एटीएम से बाहर निकले। उनके मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो गए। शातिरों ने पहले खाते से एक लाख और फिर 10-10 हजार के पांच ट्रांजेक्शन किए। वह घर जा रहे थे तो रास्ते में मोबाइल फोन पर आए मेसेज देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि एटीएम में लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें