फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा सरचार्ज माफी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम की ओर से लागू की गई विद्युत बिल बकायेदारों के अधिभार (सरचार्ज) माफी की योजना का लाभ जिले में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यालय से लिखित आदेश आने के बाद स्थानीय स्तर पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिभार माफ करने की घोषणा की थी। बरेली में विद्युत निगम का 40 करोड़ से अधिक का बकाया है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के मुताबिक, योजना का लाभ 31 मार्च 2025 से पहले के उपभोक्ताओं को मिलेगा।
योजना का पंजीयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर, दूसरा एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 और तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन




पंजीकरण के समय दो हजार की रकम करनी होगी अदा
उपभोक्ता www.uppcl.org पर पंजीयन करेंगे। यह सुविधा विद्युत निगम के कार्यालय, जनसेवा केंद्र पर रहेगी। इसके अलावा मीटर रीडर के पास और कैश काउंटर पर भी पंजीयन कराया जा सकेगा। पंजीयन के समय दो हजार की रकम अदा करनी होगी। शेष बकाया के तीन विकल्प दिए जाएंगे। पहला विकल्प एक साथ रकम जमा करने का है। दूसरा विकल्प 750 रुपये मासिक किस्त और तीसरा विकल्प 500 रुपये मासिक किस्त का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें