फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधुनिक खेती का ज्ञान लेंगे सात सौ जिले के डेढ़ करोड़ किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) देशभर के सात सौ जिलों में अभियान चलाकर डेढ़ करोड़ किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक और उन्नत बीजों आदि की जानकारी देगा। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बुधवार को आयोजित बैठक में इसकी रूपरेखा, रणनीति एवं अन्य गतिविधियाें पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि 29 मई से 12 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी भी दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर किसानों का दस्तावेजीकरण, उनकी तकनीकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनुसंधान को अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने पर मंथन होगा। संस्थान के वैज्ञानिकों की तीन-तीन सदस्यीय टीमें प्रतिदिन तीन जिलों में जाकर किसानों से संवाद करेंगी। रोज 10 से 12 लाख किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य है।
डॉ. दत्त के मुताबिक, अभियान के माध्यम से संस्थान की उन्नत तकनीकों, नवीन किस्मों, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. एचआर मीणा ने बताया कि यह अभियान यूपी, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों में संचालित किया जाएगा। इसके लिए वैज्ञानिकों की 117 टीमें गठित की गई हैं। इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. सोहिनी डे, डॉ. एसके सिंह, संजीवन प्रकाश, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें