फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मधुमक्खी पालन के 80 बक्से चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, तीन भागे

Sat, 21 Nov 2026 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मधुमक्खी पालन के 80 बक्से चोरी करने के गिरोह का खुलासा किया है। उसके एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 80 बक्से और वारदात में इस्तेमाल ट्रक बरामद किया गया है। गिरोह के तीन अन्य सदस्य चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शाही क्षेत्र के गांव अक्सौरा निवासी प्रवेंद्र कुमार ने 18 नवंबर को मधुमक्खी पालन के 80 बक्से चोरी होने की अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस ने फिरोजाबाद के पचोखरा के गांव ककरारी निवासी रिंकू (37) को परतापुर के जंगल से गिरफ्तार किया गया था।
उसने पूछताछ में बताया कि उसने भाई हरिशंकर (30), सोनवीर (23) और रामपुर के मिलक के रुस्तमपुर निवासी साथी इश्तियाक अली उर्फ हाफिज के सहयोग से चोरी की। बक्सों को परतापुर के जंगल में छिपाकर रख दिया। उसको ट्रक से उत्तराखंड ले जाकर बेचने की योजना थी। पुलिस चेकिंग की भनक लगने पर तीनों साथी उत्तराखंड बॉर्डर पर मिलने की बात कहकर भाग गए।
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के तीन साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी से चोरी का सामान और इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें