फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन अमरोहा और धनौरा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित एथलेटिक मीट में भाग लेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 46वीं अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स मीट
विज्ञापन

एक हजार मीटर दौड़ में आरपी कॉलेज मीरगंज के मो. अलीम ने मारी बाजी
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 46वीं अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन एक हजार मीटर दौड़, लंबी कूद, सौ मिटर दौड़, डिस्कस थ्रो, चार सौ मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष वर्ग की एक हजार मीटर दौड़ में आरपी कॉलेज मीरगंज के मोहम्मद अलीम ने सबको पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया। हालांकि दूसरे दिन अमरोहा और धनौरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
पुरुष वर्ग लंबी कूद में वाई एमएस कॉलेज धनौरा मंडी के अर्जुन चहल ने प्रथम, आर्य खजानो देवी कॉलेज बिजनौर के नित्यम त्यागी ने द्वितीय और यहीं के अकांत कुमार ने तृतीय स्थान पाया। महिला वर्ग में सुदेश देवी कॉलेज अमरोहा की हिमांशी चौधरी पहले, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की शिवानी वर्मा दूसरे और आरएसएम कॉलेज धामपुर की अर्चना मालवा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की सौ मीटर दौड़ में वर्धमान कॉलेज बिजनौर के ऋषभ राठी प्रथम, बरेली कॉलेज के जनित सिंह राणा द्वितीय और जेएस कॉलेज अमरोहा के निशांत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वाईएम कॉलेज धनौरा मंडी की जेसिका पाल ने पहला, जेएस कॉलेज अमरोहा की हिमानी चौधरी ने दूसरा और जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की शिवानी वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के डिस्कस थ्रो में अमरोहा अब्दुल रज्जाक कॉलेज के नितिन प्रथम, वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी के विश्वाजीत सिंह दूसरे और बदलू हसन कॉलेज अमरोहा के पुलकित चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जेएस कॉलेज अमरोहा की शिखा पवार प्रथम, वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी की आरती दूसरे और साहू रामस्वरुप कॉलेज बरेली की आकांक्षा तीसरे स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग चार सौ मीटर बाधा दौड़ में जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर के सुशील यादव ने प्रथम, रमा कॉलेज बिजनौर के मुकुल राठी ने दूसरा और एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के वैभव कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी की लवली राजपूर प्रथम, यहीं की बबिता सिंह ने दूसरा और बरेली कॉलेज की शिवा ने तीसरा स्थान पाया। सौ मीटर बाधा दौड़ पुरुष वर्ग में जेएसएच कॉलेज अमरोहा के मोहम्मद आदिल प्रथम, एसएम कॉलेज चंदौसी के अमीर अली दूसरे और एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं के योगेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बरेली कॉलेज की शिवा प्रथम, वाईएमएस धनौरा की बबिता सिंह दूसरे और वर्धमान कॉलेज बिजनौर की वंशिका कटियार तीसरे स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद पुरुष वर्ग में राजकीय कॉलेज बदायूं के सुमित कुमार सिंह ने पहला, बालविकास कॉलेज चांदपुर के दीपक कुमार ने दूसरा और जेएसएच कॉलेज अमरोहा के मोदित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में आरएसएम कॉलेज धामपुर के हिमांशु यादव प्रथम, इसी कॉलेज के अंकित तोमर ने दूसरा और एसएम कॉलेज चंदौसी के महेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में आर्य खजानो देवी बिजनौर की दीक्षा ने प्रथम, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर की उजाला ने दूसरा और एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं की सुनीता यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रिले दौड़ पुरुष वर्ग में शाहजहांपुर और महिला वर्ग में धनौरा के खिलाड़ी रहे हावी
एथलेटिक्स मीट में 4 गुण 100 मीटर रिले रेस में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के कपिल पाल, शैलेंद्र कुमार और आंचल दीक्षित ने 44 सेंकड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाईएमएस धनौरा के रेहान, बिलाल अहमद, प्रशांत और अर्जुन चहल ने दूसरा और एसएम कॉलेेज चंदौसी के अजय कुमार, अरविंद, नवनीत कुमार, दिनेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में वाईएमएस कॉलेज धनौरा मंडी की लवली राजपूत, आरती, बविता सिंह, जेसिका पाल ने 56 सेंकड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर की मानसी गंगवार, अंशिका देवी, प्रतिभा देवी और शिवांगी गंगावर दूसरे और जेएसएच कॉलेज अमरोहा की काजोल, शिवानी, साक्षी और हिमानी चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें