फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डेढ़ साल से नहीं हो रहा था बच्चा, पति ने तांत्रिक को सौंप दी घरवाली; नशे की दवा देकर उसने किसी और को परोसा

Mon, 02 Jun 2025 10:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

एक दिन पति गांव असद नगर के एक तांत्रिक गिरधारी के पास ले गया। कहा कि वह कुछ तंत्र मंत्र कर देंगे तो तेरे बच्चा हो जायेगा। उसका पति 12 अप्रैल 2025 को तांत्रिक के यहां ले गया, जब वह वहां पहुंची तो तांत्रिक ने कहा कि यह किसी दूसरे से संबंध बनाए तो इसके बच्चा हो सकता है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित मीरगंज क्षेत्र में बच्चा पैदा नहीं होने पर तांत्रिक के कहने से पति ने हद पार कर दी। उसने पत्नी को नशा देकर दूसरों से संबंध बनवाए। यह आरोप लगाकर पीड़ित महिला ने छह लोगों के खिलाफ मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता ने बताया कि पीलीभीत के एक गांव में उसका मायका है। उसके पिता ने जून 2023 में मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसकी शादी की थी। कुछ दिन तक वह ठीक तरह से रहा, लेकिन डेढ़ साल तक बच्चा नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। उसके पति ने उसकी बिना मर्जी के अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।

एक दिन पति गांव असद नगर के एक तांत्रिक गिरधारी के पास ले गया। कहा कि वह कुछ तंत्र मंत्र कर देंगे तो तेरे बच्चा हो जायेगा। उसका पति 12 अप्रैल 2025 को तांत्रिक के यहां ले गया, जब वह वहां पहुंची तो तांत्रिक ने कहा कि यह किसी दूसरे से संबंध बनाए तो इसके बच्चा हो सकता है। वहां पहले पति के परिचित मौजूद थे। तांत्रिक ने दवा बताकर उसे पिलाई तो बह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसके दो लोगों ने दुष्कर्म किया। यह बात उसने घर आकर अपनी सास व ननद को बताई तो उन्होंने भी उसके साथ गाली-गलौज कर मारापीटा और घर से भगा दिया। इस पर पीड़िता ने अपने मायके बताया तो वह मीरगंज थाने पहुंची। पुलिस को आपबीती सुनाई। उसकी तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें