फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने हटाया पंडाल, एसडीएम व सीओ के आवास के सामने धरने पर बैठे पूर्व मंत्री

Fri, 03 Apr 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। प्रस्तावित धरने को लेकर बाइपास मार्ग पर पटेल चौक के पास खाली पड़ी भूमि पर पर लगाए गए पंडाल को पुलिस द्वारा उखाड़ने के बाद पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार बृहस्पतिवार को एसडीएम आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री के समर्थन में सपा कार्यकर्ता पहुंच गए।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे तक यहां हंगामा चलता रहा। एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर के समझाने पर पूर्व मंत्री धरने से उठे। उन्होंने मांगों को लेकर 15 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। दो सप्ताह में ये मांगें पूरी न होने पर फिर से धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
सपा सरकार में मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार ने बताया कि 15 मार्च को उन्होंने मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। इन मांगों पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है। इसको लेकर उन्होंने दो अप्रैल को धरना प्रस्तावित किया था। बाइपास मार्ग पर पटेल चौक के पास खाली पड़ी जमीन पर इसके लिए बुधवार को पंडाल भी बनाया गया। रात में ही पुलिस ने इस पंडाल को हटवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर सुबह सात बजे ही पूर्व मंत्री मौके पर पहुंच गए। पंडाल उखाड़ने पर वह नजदीक ही स्थित एसडीएम और सीओ के आवास के सामने ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर कार्यकर्ता भी जुटने लगे।
एसडीएम उदित पंवार, सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरूण कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर भगवत सरन गंगवार ने मांगें पूरी होने से पहले धरने से उठने से मना कर दिया। पांच घंटे बाद जैसे-तैसे अधिकारी उन्हें मनाने में कामयाब हुए।
उठाए कई मुद्दे
धरने पर बैठे पूर्व मंत्री ने कई मुद्दे उठाए। कहा कि क्षेत्र की ओसवाल चीनी मिल पर सत्र 2023-24 का 12.72 करोड़ और 2024-25 का 30.61 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। चीनी मिल ने ब्याज भी नहीं दिया। वर्ष 2014 के बाद उर्वरक के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं।

वर्जन :
निषेधाज्ञा लागू है। इसके बाद भी धरना-प्रदर्शन के लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई। मांगों को लेकर जो ज्ञापन दिया है, उसे डीएम को भेजा गया है। जो मांगें हमारे स्तर की हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द निस्तारित किया जाएगा। - उदित पंवार, एसडीएम नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें