फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिलाओं से बात करने पर युवक को पीटने का आरोपी मौलाना गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। दूसरे समुदाय की महिलाओं से परिचय होने की वजह से सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवक की घेरकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने नवाबगंज के चमन नगरिया निवासी आरोपी मौलाना शोएब को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मांडा निवासी अनिल कुमार दिवाकर ने बीते दिनों रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि 27 मार्च की दोपहर वह अपनी बाइक ठीक कराने जादौंपुर गए थे। वह रेलवे क्राॅसिंग पर खड़े थे। इसी दौरान उनके गांव की निवासी दूसरे समुदाय की महिला और एक युवती यहां मिल गईं।
महिला गांव के रिश्ते में अनिल की भाभी और युवती बहन लगती है। वह दोनों अनिल से बातचीत करने लगीं। इस दौरान जादौंपुर के ही चार-पांच व्यक्ति आ गए। उन लोगों ने बिना पूछताछ किए उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला व युवती ने उसे बचाने की कोशिश की तो खुराफातियों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और डांटकर वहां भगा दिया। मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान मौलाना शोएब के तौर पर की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें