फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमपुर चौधरी कांड का पुराना वीडियो वायरल

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और यूपी पुलिस को ट्वीट कर लिखा- पुलिस का जोर बस गरीबों पर चलता है

बरेली। इज्जतनगर के करमपुर चौधरी में बीते साल लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों की पिटाई का वीडियो फिर चर्चा में है। किसी शरारती ने वीडियो प्रधानमंत्री और यूपी पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा कि पुलिस का जोर केवल गरीबों पर चलता है। बरेली पुलिस ने उसे चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

करमपुर चौधरी में बीते साल लॉकडाउन के दौरान गांव के लोगों और चौकी बैरियर वन के पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई थी। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर पुलिस ने सख्ती की तो ग्रामीणों ने चौकी पर हमला कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने कई ग्रामीणों को दौड़ाकर पीटा था। इसके वीडियो भी उस समय वायरल हुए थे। इन्हें भोजपुरी गीतों के साथ मिक्स करके चलाया गया था और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। बुधवार को भी एक शरारती ने बीते साल की घटना का वीडियो प्रधानमंत्री और यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। लिखा कि पुलिस का जोर केवल गरीबों पर चलता है और सारे नियम भी गरीबों के लिए हैं। बरेली पुलिस ने ट्वीट करने वाले युवक को जवाब दिया की इस मामले में कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। अगर भ्रामक वीडियो को शेयर किया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें