इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे ई रिक्शा व ऑटो
रविवार को दोपहर बाद तीन बजे से सोमवार को रात 12 बजे तक सभी तरह के चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा, टेंपो मिनी बाईपास व झुमका तिराहे से मथुरापुर मदरसे की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही सभी ई-रिक्शा व ऑटो कुदेशिया अंडरपास से किला की तरफ, अशोक नगर तिराहा व सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर की तरफ व श्यामगंज से पटेल चौक की तरफ, चौकी चौराहा से पटेल चौक की तरफ, चौकी चौराहे से चौपुला की तरफ, साहू गोपीनाथ व मठ की चौकी से कुतुबखाने की तरफ व बरेली कॉलेज से पटेल चौक की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
दो दिन इन रास्तों पर ये रहेगा बदलाव
- जिन चार पहिया वाहनों को बरेली से रामपुर की तरफ जाना है वह गांधी उद्यान से श्यामगंज पुल, डेलापीर, इज्जतनगर, विल्वा पुल से बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे। इसी तरह जिन वाहनों को रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली से बरेली आना है वह झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास होकर विल्वा से डेलापीर होकर स्टेडियम रोड से आ सकेंगे।
- सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें झुमका तिराहा व रोड नंबर एक परसाखेड़ा से व मिनी बाईपास से मथुरापुर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
- रामपुर, मुरादाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम होते हुए इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
- रामपुर, मुरादाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
- नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
- पीलीभीत से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह विलयधाम से बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व पीलाभीत से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह विलयधाम से बडा बाईपास, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
- बदायूं की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़, फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व जिन वाहनों को पीलीभीत, नैनीताल, दिल्ली व लखनऊ की तरफ जाना है वह बुखारा मोड़ से फरीदपुर, बड़ा बाईपास होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व जिनको दिल्ली, पीलीभीत, नैनीताल जाना है वह बड़ा बाईपास से होकर जा सकेंगे।
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से विलवा से डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी होते हुए सेटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड तक आ सकेंगी व इसी मार्ग से वापस जाएंगी।