कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं इसलिए वह शिक्षकों के सम्मान के लिए वह हर समय तैयार हैं। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर स्तर पर पैरवी के लिए भी तैयार हैं। फ्यूचर यूनिवर्सिटी के कुलपति पंकज मिश्रा ने ने कहा कि भाजपा के शासन में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के नए काम हुए हैं। पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे जनपदों में जाना पड़ता था लेकिन अब हर जनपद में विश्वविद्यालय बन रहे हैं।
बता दें कि माध्यमिक शिक्षक संघ का यह सम्मेलन 17 अप्रैल तक विभिन्न सत्रों में चलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी ने बताया कि पूरे प्रदेश के 18 मंडलों का प्रतिनिधित्व सम्मेलन में है। शिक्षकों का आने का सिलसिला कल रात से ही जारी है। अभी तक डेढ़ हजार शिक्षक पूरे प्रदेश से आ चुके हैं।