आंवला। सड़क हादसे में पिता की मौत के मामले में बेटे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गाजियाबाद निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला आदर्श नगर निवासी उनके छोटे भाई नरेश गुप्ता के साथ पिता जयपाल गुप्ता भी रहते हैं। 12 फरवरी को शाम सात बजे पिता सरगम रोड से स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में उनको गंभीर चोटें आईं। पिता की उपचार के दौरान अगले दिन मौत हो गई। संवाद
टेंपो की टक्कर से दंपती घायल
भंडसर। पत्नी को विदा करा कर लौट रहे युवक की बाइक में टेंपो ने साइड से टक्कर मार दी, जिसमें गिरकर दोनों घायल हो गए। थाना आंवला के गांव मनोना निवासी सादिक व उसकी पत्नी यासमीन मंगलवार को बाइक से कस्बा नवाबगंज में लौटकर वापस आ रहे थे कि गांव खाईखेड़ा के समीप तेज गति से जा रहे टेंपो चालक ने साइड में टक्कर मार दी। इससे बाइक दूर जा गिरा, जिसमें दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद