फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज और कल बंद रहेगा पुराना बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट लोगों के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
विज्ञापन


बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य विशिष्ट लोगों के शहर आगमन के कारण बुधवार को सुबह सात बजे से बृहस्पतिवार देर रात तक पुराना बस अड्डा बंद रहेगा। यह जानकारी देते हुए एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने आमजन से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। इस अवधि में रोडवेज बसों का संचालन सेटेलाइट बस स्टैंड से किया जाएगा।


परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आएगा। दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए बदायूं जाएंगी। इसी रूट से आने की भी व्यवस्था रहेगी। नैनीताल मार्ग व पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसों का आवागमन भी इसी मार्ग से होगा।
विज्ञापन

दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें बड़ा बाइपास से झुमका तिराहा, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर लखनऊ जा सकेंगी। लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
विज्ञापन

बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। जिनको दिल्ली जाना है, वह बड़ा बाइपास से जा सकेंगे। बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, बिलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें