फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी बस..‘संकल्प’ नया

Sat, 14 Oct 2017 01:18 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
हहरी झंडी ‌िददिख्‍ााकर रवाना करते ‌िवविध्‍ाायक अरुण्‍ा कुमार
विज्ञापन

विज्ञापन
असेवित गांवों तक यात्री सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘संकल्प सेवा’ शुरू की गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर यहां पुराना बस स्टेशन से दो बसें रवाना की गईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों को सस्ती और बेहतर यात्री बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत ही ‘संकल्प’ सेवा शुरू की गई है।
ग्रामीणों को सस्ती और बेहतर परिवहन सेवा कबाड़ से तैयार बसों के माध्यम से होगी। इसका नजारा पुराने रोडवेज स्टेशन से रवाना हुई बसों में दिखा। प्रबंधन ने पुरानी बसें रंग-पोत कर ‘संकल्प’ योजना में शामिल कर ली हैं। दोनों बसों में लगा फर्स्टएड बॉक्स खाली था। यात्री सीटें भी जंक लगे आयरन पाइप से बनी थीं। अंदर से रंगाई भी बेहद लापरवाही से की हुई थी। बहरहाल विधायक डॉ. अरुण ने नई बस सेवा हरी झंडी दिखाकर शुरू कर दी। इससे पहले प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक/ सेवा प्रबंधक आरबीएल शर्मा ने नई योजना की जानकारी दी। सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस अड्डे के आसपास सेे अतिक्रमण हटवाने का विधायक से आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महामंत्री पवन शर्मा, दुष्यंत कुमार, वित्त अधिकारी अरुण श्रीवास्तव, एआरएम जेडए नोमानी मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक सुनील कंचन, कर्मचारी नेता रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटीएस से लैस होंगी बसें
परिवहन निगम की ‘संकल्प सेवा’ कुछ खास है। ये सेवा सीधे लखनऊ मुख्यालय से नियंत्रित होगी। इसमें व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (बीटीएस) लगाया है। इससे बस की लोकेशन, स्पीड आदि पर नजर रहेगी। नेट पर सिर्फ बस नंबर डालना होगा और पूरी स्थिति सामने होगी। प्रदेश के साढ़े नौ हजार गांवों को संकल्प सेवा से जोड़ा जाएगा। अभी 50 बसों की शुरूआत की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें