फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफसरों के दावे धुआं, घरों, दुकानों में धड़ल्ले से बिक रहे एलपीजी सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एलपीजी की किल्लत के बीच सिलिंडरों की कालाबाजारी और ओवररेटिंग धड़ल्ले से जारी है। कई मोहल्लों के घरों और दुकानों से चोरी-छिपे मनमुताबिक कीमत पर सिलिंडर रिफिलिंग का खेल जारी है। इससे जहां प्रशासनिक दावे तार-तार हो रहे हैं, वहीं हादसे की आशंका भी बनी हुई है। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को स्टिंग किया तो यह हकीकत बेपर्दा हुई।
विज्ञापन

संकरी गलियों में न तो निगरानी का असर है, न ही कार्रवाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में इन दुकानों के शटर बंद रहते हैं। रात में कालाबाजारी की जा रही है। टीम ने सिलिंडर लदे वाहनों का पीछा किया तो इन ठिकानों का पता चला। कड़ी निगरानी हो रही है, शाम को रुपये लेकर आना : कटरा चांद खां में मौर्य मंदिर की ओर जा रहे सिलिंडर लदे वाहन के पीछे टीम गई। वाहन मंदिर के सामने खड़ा हो गया। वाहन चालक ने बताया कि वह लल्ला मार्केट स्थित गैस एजेंसी से आ रहा है। उसने एक-एक कर आठ सिलिंडर उतारे और पास के घर में पहुंचा दिए। टीम के साथी ने आवाज दी तो घर से एक व्यक्ति निकला। सिलिंडर रिफिल के लिए पूछने पर उसने शाम को रुपये लेकर आने की बात कही। घर के अंदर सिलिंडर का भार नापने का कांटा भी था। कुछ परिचित लोग सिलिंडर लेकर आए तो उन्हें लेकर अंदर चला गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें