फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क किनारे कारोबार पर अफसर एक-दूसरे को बता रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवैध कब्जों को लेकर अफसर आमने-सामने हैं। सेटेलाइट से बड़ा बाइपास मार्ग के किनारे कहीं कार बाजार सज रहा है तो कहीं रेता-बजरी का कारोबार हो रहा है। ये अवैध कब्जे हादसों का सबब बन सकते हैं, पर बिल्ली के गले में घंटी बांधने के लिए कोई तैयार नहीं। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अफसर एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। हालत यह है कि अब तक यह तय नहीं हो सका है कि अतिक्रमण कब से हटेगा।
विज्ञापन

जब सड़क पर यातायात का दबाव ज्यादा होता है तो लोग अपने वाहनों को पटरी की ओर ले जाते हैं, पर वहां अवैध कब्जे होने की वजह से हादसे की आशंका रहती है। इन कब्जों को हटाने के लिए चार महीने में न तो नगर निगम की टीम सामने आई, न ही लोक निर्माण विभाग ने अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किए। खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
मार्ग पर रोज बीस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कदम-कदम पर अतिक्रमण हैं। जिम्मेदार अधिकारी भी देखकर आगे बढ़ जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


जब्त करेंगे रेता-बजरी
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि अतिक्रमण करके रेता-बजरी का कारोबार करने वाले यह जान लें कि अगर टीम के मौके पर पहुंचने से पहले कब्जे नहीं हटाए तो रेता-बजरी को जब्त करके उसका इस्तेमाल निर्माण कार्य में किया जाएगा। साथ ही, जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके लिए अभियान छेड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें