इनके खातों में भेजी गई धनराशि
ऐसे ही कृषि विभाग के कर्मचारी देशराज, जयपाल, सुभाष कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, रवी शंकर सिंह, सुनील कुमार, सूर्य प्रकाश, डोरी लाल, प्रकाश सक्सेना, खेमकरन, सुखलाल, सर्वेश, मोहन स्वरूप, राजीव कुमार आदि के खातों में धनराशि भेजी गई। अफसरों और कर्मियों के खाते में किसान मेला मद के कुल 21,56,949 रुपये भेजे गए। मामला प्रकाश में आने के बाद जगन लाल को हटा दिया गया।
शिकायत पर डीआरडीए के पीडी और उप निदेशक कृषि ने जांच की। इसके बाद सीडीओ और वित्त एवं लेखाधिकारी ने जांच की। जांच में साफ हुआ कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने धनराशि अपने खातों में ली। इसलिए सीडीओ जग प्रवेश ने कृषि निदेशक को पत्र लिखकर तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी के निलंबन की संस्तुति की है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
सात कर्मियों से रिकवरी का आदेश
सीडीओ जग प्रवेश ने उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह को निर्देशित किया है कि वह बीज भंडार प्रभारियों अनिल कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, रवि शंकर, सुनील कुमार, सूर्य प्रकाश और यज्ञदेव शर्मा से 5,57,635 रुपये की रिकवरी करें। यह सभी वर्तमान में क्रमश: बीज भंडार भोजीपुरा, नवाबगंज, भदपुरा, भमोरा, मझगवां, क्यारा और रामनगर में तैनात हैं। रिकवरी न होने पर उप निदेशक कृषि के खिलाफ कार्रवाई होगी।
किसान कल्याण मेले के लिए आई धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत शासन से हुई थी। उसकी जांच सीडीओ स्तर से हुई और रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जांच टीम ने कार्रवाई की संस्तुति की है। शासन से कार्रवाई चल रही है। - राजेश द्विवेदी, संयुक्त निदेशक कृषि, बरेली