फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से नहीं आया दफ्तर मगर हाजिरी लगती रही.. रेलवे कर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन (विशेष ट्रेन) - फोटो : PTI
विज्ञापन

रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज होने के कारण बिना काम वेतन भी ले लिया
विज्ञापन

साथी कर्मचारी पर वर्क लोड बढ़ा तो हुआ हंगामा.. तब खुला भेद
डीआरएम ने बैठाई जांच.. रजिस्टर पर कैसे लगती रही उपस्थिति

बरेली। 18 मार्च से गायब इंजीनियरिंग अनुभाग के एक कर्मचारी की विभागीय सांठगांठ के चलते रजिस्टर पर लगातार उपस्थिति दर्ज होती रही। इसी के कारण अनुपस्थित होने के बावजूद उसे वेतन भी मिलता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब दूसरे साथी पर वर्क लोड बढ़ा और उसने हंगामा कर दिया। खेल सामने आने पर शुक्रवार को डीआरएम ने अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। इस बात की भी जांच कराई जा रही है कि अनुपस्थित होने के बावजूद कर्मचारी की उपस्थित कैसे दर्ज होती रही।
विज्ञापन

पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर रेल मंडल के पीलीभीत सेक्शन के पूरनपुर स्टेशन पर तैनात इंजीनियरिंग अनुभाग के दिलीप दिलीप कुमार यादव एक कर्मचारी यूनियन में पदाधिकारी भी हैं। कर्मचारी 18 मार्च से गायब चल रहा है। दिलीप के साथ एक और कर्मचारी पूरनपुर में चौकीदारी करते हैं। दिलीप यादव के लगातार बिना बताए अवकाश पर रहने से काम का पूरा भार दूसरे कर्मचारी पर आ गया। आफिस के उपस्थिति रजिस्टर में लगातार उपस्थिति दर्ज होने और वर्क लोड से परेशान दूसरे कर्मचारी ने हंगामा कर दिया। तब जाकर ये खेल सामने आया कि साठगांठ की बदौलत अनुपस्थित होने के बावजूद कर्मचारी पूरा वेतन लेता रहा। पीआरओ ने बताया कि मामला सामने आने के बाद डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने दिलीप को निलंबित कर दिया है। उसका वेतन कैसे निकल गया और उपस्थित कौन दर्ज कर रहा था.. इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, इज्जतनगर मंडल की इलेक्ट्रिक अनुभाग की एक महिला कर्मचारी के ड्यूटी से गायब होने की जांच भी एनई रेलवे मुख्यालय गोरखपुर ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें