फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वगणना में बाधा : लोकेशन व सर्वर की आ रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनगणना के प्रथम चरण में भवन गणना के क्रम में स्वगणना की प्रक्रिया के लिए लोगों के सामने तमाम बाधाएं सामने आ रही हैं। इस दौरान मोबाइल से लोकेशन नहीं मिल रहा है तो सर्वर की भी समस्या है। यह काम न तो मोबाइल से हो रहा है न लैपटॉप से। हालांकि अधिकारियों की तरफ से बेहतर कार्य होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनगणना के प्रथम चरण में भवन गणना में स्वगणना की प्रक्रिया सात मई से चल रही है। इसमें 21 मई तक लोग स्वयं से एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर खुद जानकारी भरनी होगी। इस दौरान लोकेशन सही से नहीं मिल पा रहा है। वहीं ओटीपी डालने पर गलत बता रहा है। यूपी में जिला भी नहीं दिखा पा रहा है। स्वगणना की साइट नहीं चल रही है। साथ ही आकड़े भी सेव भी नहीं हो रहे हैं, जिससे आगे के चरण में पूछे जाने वाले 33 सवाल भी नहीं आ पा रहे हैं। पांच मिनट का काम डेढ़ से से दो घंटे में भी पूरा नहीं हो पा रहा है।
..................
सोनभद्र पहले, आजमगढ़ दूसरे व बरेली तीसरे नंबर पर
स्वगणना के मामले में मंगलवार तक प्रदेश में सोनभद्र पहले तो आजमगढ़ दूसरे व बरेली तीसरे नंबर पर रहा। सोनभद्र में एक लाख 35 हजार 887 लोगों ने तो आजमगढ़ ने एक लाख 8 हजार 791 लोगों ने भवन की स्वगणना की। वहीं बरेली में अब तक 91 हजार 265 लोगों ने स्वगणना की। चौथे नंबर पर मुरादाबाद में 83261, पांचवे नंबर पर शाहजहांपुर में 60580, छठे नंबर पर लखीमपुर खीरी में 46377, सातवें नंबर पर औरैया में 42099, आठवें नंबर पर पीलीभीत में 41169, नौवे नंबर पर मैनपुरी में 31525, दसवें नंबर पर जौनपुर में 31259 लोगों ने स्वगणना की।
विज्ञापन

...................
केस वन :
लोकशन सही नहीं मिली
बरेली के कटरा चांद खां में प्रियांशु पटेल ने अपनी जानकारी पोर्टल के माध्यम से स्वगणना पर भरने का प्रयास किया। इस दौरान दो घंटे तक उन्होंने प्रक्रिया को फॉलो किया, लेकिन लोकेशन सही से न मिलने के कारण उनकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। थककर उन्होंने छोड़ दिया।
..................
केस टू
स्वगणना का सर्वर नहीं चला
बदायूं रोड पर स्थित ब्रजधाम कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह ने भी पोर्टल पर स्वगणना करना चाहा, लेकिन मोबाइल से बार-बार स्वगणना का सर्वर न चलने के कारण उनकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
.................
केस थ्री :-
सर्वर के कारण अधूरी रही प्रक्रिया
रामपुर बाग निवासी शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वगणना का प्रयास किया लेकिन सर्वर न चलने के कारण उनका काम नहीं हो सका।
.................
वर्जन ...
स्वगणना के लिए एक ही सर्वर के जरिए पोर्टल पर प्रदेश के सभी जिलों के लोग अपनी जानकारी फीड कर रहे हैं। इस वजह से सर्वर डाउन हो जा रहा है। इसके लिए इंटरनेट का नेटवर्क भी बहुत मायने रखता है। - संतोष सिंह, जिला जनगणना अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें