फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शर्मनाक करतूत: बेटी के अश्लील फोटो देख पिता की हार्ट अटैक से मौत, सामने आया पति का घिनौना चेहरा

Sat, 10 Jun 2023 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। ये फोटो किसी तरह विवाहिता के पिता तक पहुंच गए। बेटी के अश्लील फोटो देखकर पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दहेज में लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। यह देख विवाहिता के पिता को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। विवाहिता ने ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन


किला पुलिस ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर क्षेत्र की महिला ने लिखाई गई रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह नक्श बंदियान में हुआ था। शादी में उसके पिता ने 30 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। वे दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। 

यह भी पढ़ें- नशे में नायब तहसीलदार का हंगामा: कार से युवक को मारी टक्कर, पुलिस को दी गाली; बोले- क्रांति कर दूंगा
विज्ञापन


ननद कमरे के बाहर खड़ी हो जाती थी और ननदोई कमरे में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। ससुराल वाले लग्जरी कार और 20 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुर और ननद उसे जिंदा जलाने की धमकी देते थे। शादी के बाद ही पति कतर चला गया था। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अजब शादी की गजब कहानी: दुल्हन ने फुफेरे भाई संग लिए सात फेरे, दूल्हे के साथ सहेली का हुआ विवाह


वह कतर से फोन पर उसे और उसके परिवार को खत्म कराने की धमकी देता था। आरोप लगाया कि पति ने उसके फोटो एडिट कर वायरल कर दिए, जिस कारण हार्ट अटैक से उसके पिता की मौत हो गई। महिला ने किला थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें