फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नकली अंगूठी गिरवी रखने आई महिला को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सराफ के यहां नकली अंगूठी गिरवी रखने पहुंची महिला को व्यापारियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में थाने पहुंचे व्यापारियों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पक्का कटरा निवासी सराफ वरुण अग्रवाल, शिवेक खंडेलवाल, गोपाल अग्रवाल आदि सोमवार शाम थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि शाम को एक महिला, जो काला नकाब पहने हुई थी। एक सराफ की दुकान पर आई और सोने की नकली अंगूठी गिरवी रखने को कहा। घटना सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई है।
महिला ने जब आधारकार्ड देने में आनाकानी की तो व्यापारी को उस शक हुआ। अंगूठी की जांच करवाई गई तो वो नकली निकली। आरोपी महिला इससे पहले उनकी दुकान पर भी 18 हजार रुपये में एक दूसरी अंगूठी गिरवी रखकर आयी है, जो जांच में नकली मिली है। व्यापारियों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है, जो अपना नाम बदल-बदलकर बता रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें