सेना की जमीन पर हैलीपैड बनाने पर आपत्ति
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की चुनावी सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सभा नगर के श्री रामलीला मैदान में होनी है। इसके लिए सेना की जमीन पर हैलीपैड बनाया जा रहा था।
सूचना मिलते ही रक्षा संपदा से भारतीय सेना के जवान मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। जानकारी मिलते ही एसपीआरए राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से सभा की परमिशन मिलने के बाद सेना के जवान लौट गए। हेलीपैड और सभा की तैयारियां जारी है ।