फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ओबीसी बढ़े, बाकी घट गए!

Sun, 19 Jul 2015 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्राम पंचायतों और उनके वार्डों के परिसीमन में नेताओं की भूमिका उजागर होने के बाद अब पिछड़ी जाति के रैपिड सर्वे में भी खेल सामने आया है।  पिछले 10 सालों में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछड़ी जातियों की संख्या 62 फीसदी से बढ़कर 68 फीसदी बढ़ी हुई दर्शाई गई है लेकिन अनुसूचित जाति तथा सामान्य वर्ग की जनसंख्या 38 फीसदी से घटकर 32 फीसदी रह गई है।  इस सर्वे के आधार पर पंचायत चुनाव का आरक्षण तय होगा इसलिए आंकड़ों के खेल में कुछ जातियों के वर्चस्व वाले नेताओं की भूमिका साफ तौर पर समझी जा रही है।
विज्ञापन

आरक्षण निर्धारित होने के बाद इसकी पुष्टि भी होते देर नहीं लगेगी। सामान्यत: आरक्षण प्रावधान में सर्वाधिक आबादी के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद का आरक्षण तय होता है। ऐसे में, सूबे की सर्वाधिक पिछड़ी जातियों वाले जिले में अध्यक्ष का पद इसी वर्ग को जाएगा, इसी गणित को साधने के लिए पूर्व तैयारी की कड़ी में रैपिड सर्वे में खेल किया गया है। ग्राम प्रधानों और ब्लाक प्रमुख के पदों के आरक्षण पर भी इस सर्वे का असर दिखाई पड़ेगा। गौरतलब यह भी है कि महीने भर में आनन-फानन में रैपिड सर्वे निपटाया गया।

इंसेट...
यह हैं आंकड़े
2005 में हुए रैपिड सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, जिले की 24 लाख जनसंख्या में से 15 लाख ओबीसी थे। अब 10 साल बाद जिले की लगभग 29.90 लाख की आबादी में ओबीसी की गणना 20.22 लाख दर्शाई गई है। बाकी लगभग 9.68 लाख की आबादी में सामान्य और अनुसूचित जाति के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
रैपिड सर्वे बाकायदा प्रक्रिया के तहत कराया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहीं से आरक्षण नियम फाइनल होकर निर्णय होगा।
-टीसी पांडेय, डीपीआरओ

इंसेट...
किस ब्लाक में कितने ओबीसी
ब्लाक            कुल जनसंख्या            पिछड़ी जातियां
क्यारा             167094                    124281    
बिथरीचैनपुर         239052                133953
भोजीपुरा         199374                150250
फतेहगंज पश्चिमी     158261        110158
मीरगंज             165295                110418
आलमपुर जाफराबाद     224080        135785
मझगवां             224467        150142
रामनगर             161170        96153
शेरगढ़             226100        172189
बहेड़ी             236649        154627
दमखोदा         182167        137879
नवाबगंज         259502        190573
भदपुरा             162683        121253
फरीदपुर             175652        107581
भुता             208985        127565
-----------------------------------------
कुल योग            2990531        2022807
-----------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें