फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप खत्म, संजीव शर्मा बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल ब्लड बैंक में निगेटिव ब्लड ग्रुप खत्म होने से इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज की जान पर बन गई। जानकारी मिलने पर अस्पताल के सुपरवाइजर संजीव शर्मा ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया। तब मरीज को खून चढ़ाया जा सका और खतरा टला।
विज्ञापन

बुधवार को एक दुर्घटनाग्रस्त मरीज जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ था। ईएमओ ने जांच के बाद ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप चढ़ाने का परामर्श दिया। परिजन पर्चा लेकर ब्लड बैंक पहुंचे तो वहां रक्त ग्रुप खत्म होने की जानकारी मिली। टीम ने संबंधित ग्रुप के स्वैच्छिक रक्तदाताओं से संपर्क किया पर दूरदराज होने से सहमति नहीं बनी। जैसे ही मामले संज्ञान में आया जिला अस्पताल के सुपरवाइजर संजीव शर्मा रक्तदान को आगे आए। ब्लड ग्रुप जांचा गया तो ओ निगेटिव मिलने पर मरीज के परिजन और ब्लड बैंक स्टाफ ने राहत की सांस ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें