फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषणयुक्त आहार से अच्छी होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता : डॉ रुपाली

Sun, 30 Aug 2026 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किशोरावस्था में अच्छी डाइट बेहद आवश्यक है, इससे आपका शरीर स्वस्थ और दिमाग भी तेज होता है, शरीर में असंख्य रोगों से लड़ने की क्षमता स्वतः मजबूत रहती है ये बातें सिविल लाइंस स्थित यूपीएचसी की डॉ. रुपाली द्विवेदी ने रामपुर बाग स्थित शांति अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए-नए संक्रमणों से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होनी चाहिए। इसके लिए हमें अपनी डाइट अच्छी करना बहुत आवश्यक है। छात्राओं को स्वस्थ आहार के रूप में फाइबर, आयरन व प्रोटीन की कमी होने से शरीर में खून की कमी होती है, इससे रोगप्रतिरोधक क्षमता सिस्टम भी कमजोर होता चला जाता है। डॉ. रुपाली ने कहा कि वर्तमान दौर में हम थोड़ी सी समस्या होने पर ही एंटीबायोटिक लेना शुरू कर देते हैं। इससे शरीर को एंटीबायोटिक की आदत हो जाती है और इस पर कोई दवा असर नहीं करती। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि दवाओं से बेहतर है अच्छा खान-पान करें और अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें। इसके लिए प्रोटीन में घरेलू रूप से सत्तू यानी चने व गुड़ को एक साथ खाएं, इसके अलावा हरी सब्जियां, पालक चुकंदर आदि का सेवन करें। महिलाओं के शरीर में मासिक धर्म से पहले या बाद में सफेद पानी का डिस्चार्ज होता है, इसे बीमारी समझें ये सामान्य है, जो आपके शरीर को मासिक धर्म के लिए तैयार करता है। यदि ये सामान्य रूप से नहीं होगा तो भविष्य में यूटीआई, पीसीओडी या पीसीओएस जैसी समस्या हो सकती है।


कार्यक्रम की शुरुआत व अंत में हुआ वंदेमातरम गायन-

कार्यक्रम की शुरुआत व समापन छात्राओं से संगीत व वादन के साथ वंदेमातरम का गायन से की। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. धीरेंद्र शर्मा, छात्राओं में अराधना, आराध्या व अन्य छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


=छात्राओं के प्रश्न, डॉक्टर के जवाब-

प्रश्न 1. चिकिन से कौन सा पोषण शरीर को मिलता है। - निमिष्का


जवाब : शरीर को चिकिन से प्रोटीन से अधिक फाइबर मिलता है।

प्रश्न 2. प्रोटीन किस-किस शाकाहारी खाद्य पदार्थ में पाया जाता है। -अवंतिका

जवाब : प्रोटीन के लिए शाकाहारी खाद्य पदार्थ में सत्तू सबसे बड़ा स्रोत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें