फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट की मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप, मामले में साली-साढ़ू भी नामजद

Sat, 04 Jul 2026 01:22 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका पत्नी से विवाद चल रहा था। परिवार ने पत्नी, साली और साढ़ू पर हत्या का आरोप लगाया है।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
कुलदीप गोस्वामी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में बाला जी मंदिर के पास के रहने नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की मौत हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। इस मामले में कुलदीप के परिवार ने उनकी पत्नी, साली और साढू के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन

साली के घर रहती थी पत्नी 
आरोप लगाया है कि नर्सिंग असिस्टेंट की पत्नी अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर उन्हें परेशान करती रहती थी। पत्नी ने 30 जून को महिला थाने में पति कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। इसी मामले में समझौता करने या माफी मांगने के लिए कुलदीप अपनी साली के घर गए थे, जहां उनकी पत्नी रह रही थी। वहां पर विवाद हुआ और इसके बाद कुलदीप अचेत अवस्था में मिले। 
विज्ञापन

पत्नी पर जहर देने का आरोप 
उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने जहर खा रखा था। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि नर्सिंग अस्टिटेंट की पत्नी और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने उनको जहर दिया है। थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें