फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली से गुजरने वाली चार ट्रेनों के नंबर बदले, जनवरी से मार्च तक अलग-अलग तारीखों में रहेंगी निरस्त

Thu, 19 Nov 2026 06:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कोहरे के कारण रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली चार साप्ताहिक ट्रेनों के नंबर बदले हैं। ये ट्रेनें जनवरी से मार्च 2027 के बीच अलग-अलग तारीखों में निरस्त भी रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने चार साप्ताहिक ट्रेनों के नंबर बदल दिए हैं। काठगोदाम-जम्मूतवी और कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम रूट पर चलने वाली ये ट्रेनें जनवरी 2027 से मार्च 2027 के बीच अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कोहरे के मौसम में रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक चार साप्ताहिक ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी ट्रेन का संशोधित नंबर 14695 होगा। यह ट्रेन 12 जनवरी 2027 से दो मार्च 2027 तक निरस्त रहेगी। रविवार को चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस का नया नंबर 14696 होगा। इसे 10 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त रखा जाएगा। 

मंगलवार को संचालित होने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस का संशोधित नंबर 14697 होगा। यह 12 जनवरी 2027 से दो मार्च 2027 तक निरस्त रहेगी। सोमवार को चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस का नया नंबर 14698 होगा। इसे 11 जनवरी 2027 से एक मार्च 2027 तक निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें