फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश के बाद त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानसूनी बारिश का दौर थमने के बाद निकल रही तेज धूप सेहत पर भारी पड़ रही है। जगह-जगह जलभराव होने से कीट पतंगों समेत बैक्टीरिया पनप रहे हैं। इससे सर्द-गर्म, बुखार और त्वचा रोगी बढ़े हैं। रविवार को आरोग्य मेले में तीन हजार से ज्यादा मरीजाें का इलाज हुआ।
विज्ञापन

वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन मिश्रा के मुताबिक, सोने के दौरान या आवाजाही में शरीर पर कीट चिपक जाते हैं। जो संक्रमण की वजह बनते हैं। इससे दाने निकलते हैं ओर त्वचा पर लाल चकत्ते उभरते हैं। बताया कि बारिश के बाद ऐसे मामले बढ़े हैं। दवा के साथ बचाव का उपाय भी बताया जा रहा है।
कहा, जिन्हें भी यह समस्या है उन्हें दवा का कोर्स पूरा करना चाहिए। अधूरा छोड़ने पर समस्या बढ़ने की आशंका होती है। इसके अलावा खुजली, दाद, खाज के भी मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। खुजली की अहम वजह स्वच्छता का अभाव मिल रहा है।
विज्ञापन

फरीदपुर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि ओपीडी में चर्म रोग के अलावा डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। सिरदर्द, चक्कर आने, आंखों में धुंधलापन, सांस संबंधी मरीजों को दवा दी जा रही है। गंभीर मरीज हायर सेंटर रेफर किए गए हैं।

सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं का हाल परखा
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने रविवार को कीरतपुर परेवा में स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवा, जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सक्रिय सहभागिता पर स्टाफ के प्रयास को सराहा। उन्होंने मरीजों की आभा आईडी, एएनसी, ओपीडी, संचारी रोग नियंत्रण के प्रयास समेत रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें