फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में और बढ़ेगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, नौ लोगों के दो पूल पॉजिटिव

Sun, 17 May 2020 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
कोरोना की जांच करवाती एक महिला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजस्थान से लौटे थे दोनों परिवार, आज जांच को भेजे जाएंगे अलग-अलग सैंपल

बरेली। कोरोना संक्रमितों की तादाद जिले में लगातार बढ़ती जा रही है। मीरगंज, सिरौली और शहर के बिहारीपुर इलाके मुंबई से लौटे तीन लोगों के संक्रमित मिलने के बाद शनिवार रात दस बजे आईवीआरआई से जारी रिपोर्ट में राजस्थान से आए दो प्रवासी परिवारों का पूल सैंपल भी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों पूल सैंपल में नौ लोग शामिल हैं। रविवार को इन सभी के अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

पॉजिटिव निकले दो पूल सैंपल में से एक इज्जतनगर के बिहारमान नगला और दूसरा भुता के सिंघाई में रहने वाले परिवार का है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक बस से बरेली लौटने के बाद दोनों परिवारों के नौ लोग शुक्रवार को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच कराने पहुंचे थे। राजस्थान का प्रवासी होने की वजह से दोनों परिवारों का पूल सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया था। शनिवार को पूल सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनकी देर शाम आई रिपोर्ट में दोनों को पॉजिटिव बताया गया है। इसके बाद एम्बुलेंस से देर रात दोनों परिवारों के सभी नौ सदस्यों को यहां लाकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि रविवार को सभी लोगों के अलग-अलग सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। इनमें से जो पॉजिटिव मिलेगा उसे बिथरी के कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें