फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नपा ने फुटपाथ से अवैध वाशिंग सेंटर और दुकानों को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से थे डटे, नहीं मानने पर नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

फरीदपुर। कस्बे में दूसरे दिन मंगलवार को भी नगर पालिका की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में दहशत का माहौल रहा। टीम ने कस्बे में कई बाजारों और सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले वाशिंग सेंटर और दुकानों को हटवाया। हालांकि इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया, लेकिन जब नपा की जेसीबी गरजी तो किसी की नहीं चली।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों ने कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सबसे पहले कार्रवाई फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर की। पालिका के फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध तरीके से कारों की धुलाई के लिए वाशिंग पॉइंट और दुकान बना रखे थे, जिनको नगर पालिका के बुलडोजर ने तोड़कर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कई अतिक्रमणकारियों के सामान भी जब्त कर लिए गए। कई फुटपाथ पर हुए निर्माण को भी टीम ने तोड़वा दिया। चेतावनी दी कि आगे किसी ने अतिक्रमण किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार, नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान, प्रधान लिपिक आदेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें