फतेहगंज पूर्वी। गांव हरेली अलीपुर में ग्रामीणों ने कोटेदार के पति पर कम राशन देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं।
गांव हरेली अलीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। उनका आरोप है कि कोटेदार प्रति यूनिट आधा किलो कम राशन देता है। वह दुकान में दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, अंगूठा लगवाने के बाद दूसरी तराजू से राशन तौलता है। बुधवार को गांव के ही पर्यांश गंगवार ने कोटेदार द्वारा कम राशन देने की बात का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर शिकायत की है। इसमें शिकायतकर्ता ने कोटेदार के बेटे और पति पर बदत्तमीजी करने का आरोप लगाया है। नितिन कुमार ने बताया कि उन्हें मांगने के बावजूद भी पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है। वहीं, कोटेदार का कहना है कि गांव तक राशन नहीं आता है। टिसुआ में गाड़ी आती है। वहां से गांव तक गल्ला लाने में ट्रांसपोर्ट, पल्लेदारी का खर्च होता है।
सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील भटनागर ने बताया कि प्रति यूनिट पांच किलो राशन बांटने के निर्देश दिये गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद