फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्सएप पर भी बुक करा सकेंगे रसोई गैस सिलिंडर

विज्ञापन
lpg gas - फोटो : demo pic
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने 1800224344 जारी किया स्मार्टलाइन नंबर

बरेली। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने लॉकडाउन में घर बैठे रसोई गैस बुकिंग और भुगतान की सुविधा अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध करा दी है। कंपनी ने व्हाट्सएप नंबर 1800224344 जारी कर कहा है कि इस सुविधा से सिलिंडर अपने घर पहुंच जाएगा। यह नई सुविधा बरेली समेत सभी प्रमुख जिलों में मंगलवार से लागू कर दी गई।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसी) ने लॉकडाउन में सबसे पहले अपने सभी बॉटलिंग प्लांटों पर गैस सिलिंडरों को फोर लेयर सैनिटाइज कराने का सिस्टम लागू किया था। इसके बाद अब कंपनी ने घर बैठे व्हाट्सएप पर बुकिंग और भुगतान सुविधा उपलब्ध करा दी है। अब तक ऑनलाइन या फोन से ही बुकिंग हो रही थी। फोन करने पर कभी-कभी लोगों का पैसा भी कट जाता था या फिर फोन उठता ही नहीं था। ग्राहकों को फोन के लगातार बिजी जाने की भी शिकायत रहती थी, लेकिन अब ग्राहक के महज अपने पंजीकृत नंबर से 1800224344 पर केवल ‘एचआई’ लिखकर भेजने से ही गैस बुक हो जाएगी। ग्राहक अगर अपनी ऑनलाइन भुगतान करना चाहता है तो इसके भी ऑप्शन दिखने लगेंगे। प्रमुख वितरक आरके गुप्ता ने बताया कि बरेली जिले में इस सुविधा से करीब दस लाख कनेक्शन धारक लाभांवित होंगे।

देश भर में कंपनी ने स्मार्ट लाइन नंबर 1800224344 जारी किया किया है। इस पर भारत गैस के उपभोक्ता अपना सिलिंडर बुक कराने के साथ ही भुगतान भी कर सकेंगे। - पवन कुमार, उत्तर भारत प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें