फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी से दौड़ेगी ट्रेन: 250ML पानी से 50मीटर की दूरी होगी तय, कॉलेज के छात्रों ने तैयार की इंडियन वाटर ट्रेन

Sun, 04 May 2025 12:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यह प्रयास मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को भी मजबूती प्रदान करेगा। इसका इंजन पर्यावरण अनुकूल तकनीक पर निर्धारित है।
विज्ञापन
ईंजन के मॉडल के साथ विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल की मेहनत के बाद इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में कैंटीन संचालक के पुत्र गोपाल और इसी कॉलेज की रहीं तीन छात्राओं ने मिलकर इंडियन वाटर ट्रेन बनाई है। यह 250 मिलीलीटर पानी से 50 मीटर की दूरी तय करेगी।

विज्ञापन

बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुके गोपाल व नीट की तैयारी कर रहीं लाएबा और काशिफा ने इसे बनाया है। वहीं, इस बार 12वीं पास की यास्मीन ने भी योगदान दिया है।

पांच साल की मेहनत के बाद इस ट्रेन को बनाने में सफलता मिल सकी है। गोपाल के पिता इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में कैंटीन संचालक हैं। गोपाल ने बताया कि यह मॉडल इंडियन लोकोमोटिव का लघु संस्करण है, जो केवल 250 मिलीलीटर पानी में 50 मीटर की दूरी तय करता है।
विज्ञापन

यह प्रयास मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को भी मजबूती प्रदान करेगा। इसका इंजन पर्यावरण अनुकूल तकनीक पर निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें