फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीपीएस के हॉस्टल में नॉनवेज खाने पर हंगामा, छात्रों के लिए अब स्कूल प्रबंधन ने की ये व्यवस्था

Tue, 28 Apr 2026 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

डीपीएस के हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने उत्पीड़न और खराब गुणवत्ता का भोजन देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सोमवार को जब पड़ताल की गई तो विवाद की असली वजह सामने आई। जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के हॉस्टल में छात्रों के हंगामे के बाद स्कूल प्रशासन ने नॉनवेज खाने वाले विद्यार्थियों के लिए परिसर में अलग व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। यह हंगामा रविवार देर रात कुछ छात्रों द्वारा बाहर से नॉनवेज मंगाकर खाने और मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छात्र शांत हुए थे। सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में विवाद की असली वजह सामने आई।

विज्ञापन


रविवार देर रात दिल्ली पब्लिक स्कूल के हॉस्टल के छात्रों ने अव्यवस्था और मेस में खराब खाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सीबीगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें अगले दिन लिखित शिकायत देने के लिए कहा। सोमवार को की गई पड़ताल में पता चला कि हॉस्टल के कुछ छात्रों ने बाहर से नॉनवेज और रोटियां मंगाई थीं। 

Trending Videos
विज्ञापन

तलाशी लेने पर भड़का गुस्सा 
नॉनवेज न खाने वाले छात्रों ने इसका विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान स्कूल स्टाफ की ओर से मोबाइल फोन की तलाशी के दौरान एक धर्म गुरु की फोटो नीचे गिर गई, जिससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। हालांकि, फोटो को तुरंत उठाकर वापस रख दिया गया था और पुलिस के समझाने पर छात्र शांत हो गए।

स्कूल की उप प्रधानाचार्य ऋतु अरोरा ने बताया कि हॉस्टल में सब कुछ ठीक है। खाना भी अच्छा बनता है। मोबाइल फोन और 250 रुपये से अधिक रखने पर पाबंदी है। कुछ बच्चे घर पर नॉनवेज खाते हैं और यहां भी खाना चाहते हैं। उनके लिए अलग व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें