फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में हो सकती है फिर तेज बारिश

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से सुबह तक झमाझम बारिश से तरबतर हुआ शहर, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

24 घंटे में 28 मिमी बारिश से 94 फीसदी पहुंचा नमी का स्तर

बरेली। कई दिनों से झुलसाती गर्मी से परेशान लोगों को मौसम का मिजाज बदलने से खासी राहत मिली है। प्री-मानसून की पहली बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे से घंटे भर हुई झमाझम बारिश ने नमी का स्तर 94 फीसदी तक पहुंचा दिया है। 24 घंटे में जिले में 28 एममए बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से प्री मानसून लोगों को राहत पहुंचा रहा है। अगले 48 घंटे में और तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद भी बादल मंडराने और अनुकूल माहौल होने पर हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 34.5 और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम यानी 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हफ्ते भर तक दिन में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें