बरेली। अधूरी सुविधाओं के साथ संचालित तीन सौ बेड अस्पताल में जांच के बाद अब जिला अस्पताल से रिपोर्ट नहीं मिलेगी। अब तीन सौ बेड मल्टी स्पेशियलिटी कंबाइंड हॉस्पिटल के नाम से रिपोर्ट दी जाएगी। इसकी कवायद सोमवार से शुरू हो गई।
तीन सौ बेड अस्पताल में जांच कराने के बाद अब तक जो रिपोर्ट मिलती थी, उसमें जिला अस्पताल का जिक्र रहता था। इससे मरीजों में भ्रम की स्थिति रहती थी। मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भी भेज दिया जाता था।
बीते दिनों गलत जांच रिपोर्ट प्रकरण में भी जिला अस्पताल का नाम रिपोर्ट पर दर्ज था, जबकि जांच तीन सौ बेड अस्पताल में हुई थी। इस मामले का संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने जहां जांच हो, वहीं की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
पैथोलॉजी में ऑटो एनालाइजर मशीन संचालन के लिए उत्प्रेरक रसायन मिल गए हैं। कंपलीट ब्लड सेल काउंट मशीन जल्द स्थापित होने का दावा सीएमएस डॉ. इंतेजार हुसैन ने किया है। ब्यूरो